Firozabad News: जैन श्रद्धालुओं को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा
फिरोजाबाद, सितम्बर 17 -- Firozabad News: पर्यूषण महापर्व शुरू होने से एक दिन पहले दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति के बैनर तले जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिला था। सभी जिनालयों के आसपास नगर निगम विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और रंगोली, बिजली व्यवस्था सुचारू कराने की मांग रखी थी। जैन समाज बाहुल क्षेत्र, गणेश नगर, जैन नगर, खेड़ा, गोमती नगर और लक्ष्मी नगर में बिजली और पानी की समस्या हो गई। सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय कम पानी आया। बिजली सुबह से गायब रही। जैन समाज का गुस्सा स्थानीय पार्षदों के प्रति भी है। समाज के लोगों का कहना है कि पार्षद साल में एकाध बार बड़ी मुश्किल से बहुत बुलाने पर ही आते हैं। पार्षदों का टका सा जवाब होता है कि नगर निगम में जाकर शिकायत करो।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.