फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: सुहाग नगरी में जैन मुनि के पर किए गए हमले का मामला गरमाने लगा है। जैन मुनि के पास हुई मारपीट की घटना के विरोध में शहर का जैन समाज एकजुट होने लगा है। जैन समाज ने शुक्रवार को नगर में विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकाले जाने का निर्णय लिया। नगर में नसिया जी मंदिर पर विराजमान जैन मुनि एकत्व सागर पर पिछले दिनों एक युवक ने हमला कर दिया था। मारपीट के मामले में कमजोर पैरवी के चलते आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस द्वारा आरोपी को जेल नहीं भेजा गया। जिसके विरोध में जैन समाज लाम बंद हो गया है। जैन मुनि एकत्व सागर पर हुए हमले के विरोध में सकल जैन समाज ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...