फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- Firozabad News: कोटला रोड स्थित नसिया जी मंदिर में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि एकत्व सागर पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पद्मावती पुरवाल जैन समाज द्वारा शुक्रवार को नगर में निकाला जाने वाला मौन जुलूस स्थगित कर दिया गया है। जैन मुनि पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने पर जैन समाज ने यह फैसला लिया है। विगत दिनों चातुर्मास स्थल पर मुनि एकत्व सागर के साथ पोस्टर हटाने के विवाद में एक युवक द्वारा अभद्रता और पत्थर से हमला किया गया था। जिसमें मुनि को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद आरोपी ने गुमराह करने के उद्देश्य से एक पुराना माफीनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि मुनि ने खुद सामने आकर उस वीडियो को पुराना बताया और आरोपी क...