Firozabad News: जेबकतरों ने पार किये दो हजार रुपये
फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के एक समाजसेवी की जेब से जेबकतरे ने दो हजार की नगदी निकाल ली। विनोद कुमार यादव पुत्र राम सिंह निवासी सुदामापुरी मंगलवार को अपने नाती के साथ बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी जेब कतरे ने पेंट की पीछे की जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए। उन्हें नगदी निकालने की कोई जानकारी नहीं हो सकी। जब उन्होंने बच्चे को एक खिलौना दिलाने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब से रुपए गायब हो चुके थे। उन्होंने मामले की पुलिस से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.