Firozabad News: जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, 28 हजार बरामद
फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, नारखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात इलाका पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 28 हजार रुपये की नकदी सहित नौ मोबाइल बरामद किए हैं। मौके पर मिली तीन बाइकों को सीज कर दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि कोटला रोड पर दुकानों के पीछे बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने बताए हुए स्थान की घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके से 10 लोगों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में बनी सिंह निवासी गौंछ, दिलशाद निवासी जसवंतनगर थाना रामगढ़, मनीष कुमार निवासी जाटऊ, सूरज व रिषभ निवासीगण चनौरा थाना रामगढ़, गौरव निवासी कछपुरा, विनय निवासी लतीफपुर, सद्दाम निवासी साकनी थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.