Firozabad News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2026-27 निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहमति बन गई है। बुधवार को संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाता सूची का प्रकाशन से लेकर मतदान और परिणाम घोषित करने तक की तिथि घोषित कर दी है। संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार राही ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन आठ अगस्त को हो चुका और अंतिम प्रकाशन 13 अगस्त को होगा। 14 अगस्त को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक और 17 अगस्त को नामांकन होगा। 18 अगस्त को नामांकनों की जांच होगी और 19 अगस्त दोपहर तीन बजे तक नामांकनों की वापसी होगी। 29 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना होगी। शाम को ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.