Firozabad News: जिला जेल के बंदियों की समस्या जानीं
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं को देखा। बंदियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के साथ उनके लंबित वादों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं विधिक अधिकारों तथा कारागार में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं विधिक आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। पात्र बंदियों को समयबद्ध एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने संबंध में निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.