फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- आशाओं और निजी अस्पतालों के कमीशन नेटवर्क के आरोप Firozabad News: जिला महिला अस्पताल में लाई जा रहीं प्रसूताओं को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने से पहले ही प्राइवेट अस्पतालों से बंधे कमीशन के जाल में आशाओं द्वारा फंसा लिया जाता है। अस्पताल में तैनात कुछ महिला चिकित्साकर्मियों के साथ आशाओं की गहरी सेटिंग है। जैसे ही कोई प्रसूता को लेकर आशाएं अस्पताल पहुंचती है तो प्रसूताओं को जानबूझकर सीरियस बताकर परिजनों को डरा दिया जाता है। घबराए परिजन जब अनहोनी के डर से परेशान होते हैं, तब आशाएं उन्हें बेहतर इलाज का झांसा देकर अपने तय कमीशन वाले प्राइवेट अस्पतालों में खुद ले जाकर छोड़ आती हैं। सरकारी अस्पताल में मुफ्त और बेहतर सुविधाएं होने के बावजूद, मरीज के तीमारदार सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। आशाओं और प्राइवेट अ...