Firozabad News: जहरखुरानी से किसान की मौत, आगरा में शव फेंककर भागे
फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: मटसेना थाना क्षेत्र के एक किसान को ग्वालियर जाते समय ऑटो सवारों ने फिरोजाबाद-आगरा के मध्य जहरखुरानी का शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया और उसे आगरा के बिजलीघर बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों को बिजलीघर बस स्टैंड के पास पड़े मिले किसान के मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे। परिजन आगरा के पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का फिरोजाबाद लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मटसेना के गांव पिलुआ निवासी 65 वर्षीय किसान राजपाल सिंह पुत्र श्रीपति सिंह बुधवार सुबह आठ बजे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले थे। वह सुभाष तिराहा पहुंचे और वहां से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.