फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना में प्रसव के बाद महिला से पांच हजार रुपये नेग मांगने के आरोप का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को सीएमओ ने संज्ञान में लिया। सीएचसी अधीक्षक ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज कराने की बात कही है। ग्राम टीकामई निवासी हरवीर सिंह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर जसराना सीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। हरवीर सिंह ने अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स अनीता पर पांच हजार रुपये नेग मांगने का आरोप लगाया था। आरोप से जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।स्टाफ नर्स अनीता ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित लोग पहले 1500 रुपये दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 1500 रुपये नहीं लगते हैं। इसके बाद उन लोगों न...