फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- Firozabad News: मक्खनपुर नगर पंचायत के दाऊजी गार्डन के पास नाले का गंदा पानी भरा होने और सफाई न होने पर विद्युत पोल के अर्थिंग वाले तार में करंट दौड़ा और गाय की मौत हो गई। लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना है कि अक्सर बारिश का पानी भर जाता है और इस गार्डन वाले रास्ते से सैकड़ों लोगों का आवागमन बना रहता है। करंट से लोग भी चपेट में आ सकते हैं। स्कूली बच्चों का इस मार्ग से निकलना रहता है। मजदूर जो फैक्ट्रियों में काम करते हैं वे भी इस रास्ते से आवागमन करते हैं। अभी किसी मजदूर को करंट लग जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। संतोष यादव ने कहा कि रास्ता न होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पंचायत के कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...