फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, गुरुवार को जिलाधिकारी दफ्तर में जनता दर्शन में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। अलग-अलग फरियाद के साथ में किसी के चेहरे पर चिंता थी तो किसी के चेहरे पर शिकन। जनता दर्शन से बाहर निकलने वाले इन चेहरों पर जहां समस्या निस्तारण की संतुष्टि के भाव थे तो वहीं अधिकारियों के आश्वासन से बेफिक्री भी, लेकिन इस सबसे जुदा थे तो इनके हाथों में नजर आने वाले पौधे। यह हरित उपहार इन्हें जिलाधिकारी ने भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिले में वृक्षारोपण में इस बार बड़े पैमाने पर जनसहयोग लेने की तैयारी है। यह जनसहयोग भी सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जैविक खाद बिक्री केंद्र का डीएम ने किया शुभारंभ, पौधे लगाए इसके लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जहा...