Firozabad News: जनचौपाल में जनसमस्याएं सुनीं, बनवाए आयुष्मान कार्ड
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: शनिवार को एका ब्लॉक के पाढ़म में जनचौपाल में जिलाधिकारी ने जनता से संवाद किया। जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जनचौपाल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के राजस्व लेखपाल सप्ताह में नियत दिन ग्राम पंचायत भवन पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। पंचायत सचिव भी नियमित रूप से ग्राम स्तर पर जनसुनवाई करेंगे। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत हाजिरी पर जोर देते हुए बच्चों को मानक के अनुसार पौष्टिक मध्याह्न भोजन वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया।पूरन सिंह, अर्जुन सिंह, भोले सिंह, छाया देवी, जितेन्द्र सिंह, संतोष प्रताप, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.