फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: थाना एका क्षेत्र के एक गांव से एक युवती करीब 15 दिन से लापता है। युवती एवं उसकी बहन की शादी तय हो चुकी है तथा वह अपनी छोटी बहन के साथ बाजार गई थी, लेकिन बाजार से ही गायब हो गई। परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना एका क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि 19 वर्षीय युवती एवं उसकी छोटी बहन की शादी परिजनों ने तय कर दी है। शादी तय होने के साथ में गोद भराई की रस्म भी अदा हो चुकी है। परिजनों के अनुसार 11 जुलाई को दोनों बहनें बाजार करने के लिए वसुंधरा गई थी। आरोप है कि रास्ते में बड़ी बहन ने छोटी बहन को कुछ देर रुकने के लिए कहा तथा कुछ देर में वापस आने की बात कहकर चली गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई तो छोटी बहन...