Firozabad News: छावनी बने रहे मतदान केंद्र, सख्ती के बीच पड़े वोट
फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। मतदान केंद्र पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जिले भर के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। वहीं नगर में एसपी सिटी ने भी बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त बंदोबस्त किए थे। जहां बूथों पर प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे तो भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। फिरोजाबाद नगर में नगर निगम में शिक्षक मतदाताओं के लिए बनाए गए केंद्र पर सुबह से ही शिक्षकों का पहुंचना शुरू हो गया। वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने भी सुबह नौ बजे से पहले ही पहुंच कर वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.