Firozabad News: छात्र से पिटाई के मामले में शिक्षिका पर मुकदमा
फिरोजाबाद, नवम्बर 1 -- Firozabad News: माधोगंज स्थित स्कूल में शिक्षिका की पिटाई से छात्र के कान में चोट आने के मामले में छात्र के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 5 अक्तूबर को कक्षा 6 का छात्र शौर्य यादव पुत्र प्रतीश यादव निवासी ततारपुर थाना नसीरपुर पढ़ने के लिए डीपी पब्लिक स्कूल माधोगंज गया था। आरोप है कि शिक्षिका पलक पढ़ाई को लेकर छात्र की पिटाई कर दी। जिससे छात्र के कान में गंभीर चोट आई। उसके कान का पर्दा फट गया है। बच्चे के नाक में भी काफी गंभीर चोट आई है। बच्चे को कान से सुनाई नहीं दे रहा है। छात्र के पिता का आरोप है कि शिक्षिका की पिटाई से छात्र को सुनाई नहीं दे रहा है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य आवश्यक सामग्री को जब्त कर उसकी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.