फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत के बाद परिवार और गांव के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। रविवार को हुए हादसे के बाद जैसे ही सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद लोग गांव के लिए निकले तो प्रतापपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कई घंटे तक मार्ग जाम रहा और पुलिस समझाती रही। बाद में एसपी देहात ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन लेकर गए। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में खनन में लगी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार इंटर के छात्र पुष्पेंद्र को रविवार को टक्कर मार दी थी। उसकी उपचार को ले जाते समय मौत हो गई और मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में गुस्सा पनप गया। सोमवार की दोप...