फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में शनिवार को एक युवती ने पारिवारिक कारणों से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। लक्ष्मी कुमारी पुत्री अनिल कुमार निवासी कंथरी का बीएससी की छात्रा थी। उसने शनिवार को पारिवारिक कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान की छत पर कपड़े सुखाने वाले तार से लटका मिला है। युवती के आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना के समय युवती का पूरा परिवार खेत पर गया था और युवती घर में अकेली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार...