Firozabad News: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास
फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: न्यायालय ने मंगलवार को अपहरण कर छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जिसे जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। मामला लाइनपार थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 22 मार्च-2022 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री पास के ही एक स्कूल में छात्रा थी। सूरज पुत्र गीतम निवासी ओमनगर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह अपने साथ में सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई थी। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय अतिरिक्त विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.