Firozabad News: छात्रवृत्ति की धनराशि को अच्छी पुस्तकों पर खर्च कर बनाएं भविष्य
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: कक्षा नौ, दस और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण शनिवार को आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर पर लोक भवन सचिवालय में संपन्न मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विकास भवन सभागार में संपन्न कार्यक्रम में राज्य स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया। छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के आधार सीडेड बैंक खातों में अंतरित किए जाने के संबंध में स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। जिले के पांच स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने छात्रवृत्ति योजना के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.