Firozabad News: छत से गिरकर बालिका, महिला घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 11 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव वासुदेवमई में एक बालिका छत से गिरकर घायल हो गई। प्रियल 10 पुत्री अजय कुमार निवासी वासुदेवमई में अपनी छत पर खेल रही थी जबकि परिजन घर के नीचे थे। खेलते समय बच्ची छत से गिर पड़ी। जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक दूसरी घटना में नौशहरा में मधु 55 पत्नी राकेश अपने घर की छत पर गई थी। इसी दौरान वह छत से गिर पड़ी। जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.