फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: गांव नसीरपुर में एक बालक खेलते समय छत से गिर पड़ा। चार वर्षीय देवांशु पुत्र बंटू निवासी गढ़सान थाना नगला खंगर शनिवार दोपहर में अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते बालक छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना सिरसागंज के सुमेरपुर में एक बालक छत से गिरकर घायल हो गया। सात साल के गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी सुमेरपुर थाना सिरसागंज घर की छत से किसी तरह से गिर पड़ा। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...