Firozabad News: चोरी के मोबाइल सहित चोर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात सूचना दी कि चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त छोटू जैन पुत्र प्रेमचंद्र जैन निवासी जैन नगर खेडा थाना उत्तर मुरली नगर जाने वाले कच्चे रास्ते, रेलवे लाइन के पास चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस और चोरी किए हुए मोबाइल को बेचकर प्राप्त किए 3940 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.