Firozabad News: चुगली से नाराज बहू ने सरेराह ससुर को जमकर पीटा
फिरोजाबाद, अक्टूबर 22 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर चुगली करने से नाराज बहू ने सरेराह ससुर को पकड़ लिया। उसने ससुर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और समझाकर उन्हें शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार दोपहर एक महिला रोडवेज बस स्टैंड के निकट खड़ी थी। उसी दौरान उसके ससुर उधर से गुजर रहे थे। उसने ससुर को पकड़ लिया और बार-बार रिश्तेदारों से चुगली करने के बारे में कहते हुए हंगामा करने लगी। यह देखकर ससुर हक्का-बक्का रह गया। वह बार-बार छोड़ने के लिए कहता लेकिन बहू ने गाली गलौज करते हुए ससुर का कालर पकड़ लिया और गाल पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.