फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में एक ई रिक्शा स्वामी ने चालक पर उसका ई रिक्शा गायब करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसका किराया भी नहीं दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आमोद कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी निजामपुर गढूमा के पास एक ई रिक्शा खरीदा था। उसने संजीव कुमार पुत्र भगवान को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 15 जनवरी को ई रिक्शा किराये पर दिया था। आरोपी ने 15 दिन पर पूरा किराए का भुगतान का वायदा किया। लेकिन आरोपी ने ई रिक्शा संचालन का एक रुपए नहीं दिया। इस दौरान ई रिक्शा स्वामी ने कई बार उसका किराया देने के लिए कहा लेकिन वह टालमटोल करता रहा। 5 अगस्त को जब ई रिक्शा स्वामी ने अपना ई रिक्शा मांगा आरोपी ने ई रिक्शा के सारे सामान को निकालकर बेच दिया। उसने पुलिस से बकाया कि...