Firozabad News: चार दिन से बंद घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: जनपद के नारखी थाना क्षेत्र में चार दिन से बंद घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। गढ़ी कल्याण निवासी 26 वर्षीय बनी सिंह पुत्र अमर पाल सिंह के घर से सोमवार सुबह आसपास के लोगों को दुर्गंध आ रही थी। उसका घर पिछले चार दिन से बंद था। अनहोनी होने का अंदेशा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गेट खोलकर घर के अंदर पहुंची तो कमरे में बनी सिंह का शव फंदा से लटका मिला। शव से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि ग्रामीण अंदर जाने की जहमत नहीं उठा सके। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.