फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के पालीवाल चौराहा पर चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर करने वाले को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोपी मारपीट के बाद उसका मोबाइल छीन ले गए। इस संबध में युवक ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। प्रदीप कुमार पुत्र चक्रपान निवासी मोहल्ला खेड़ा का आरोप है कि वह पालीवाल चौराहे पर टिक्की, पड़ाके की ठेला लगाता है। प्रदीप का आरोप है कि चाट के ठेले को लेकर एक दबंग उसे लगातार परेशान कर रहा है। प्रदीप ने इस संबंध में नौ जून को भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि दबंगों ने उसे मुस्तफाबाद रोड पर बुलाकर गाली गलौज कर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी युवक का मोबाइल भी छीनकर भाग गए। दबंगों ने युवक को धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो जान से मार ...