फिरोजाबाद, जुलाई 17 -- Firozabad News: रात्रि में ट्रेन में यात्रा करते समय एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जीआरपी टूंडला के तहत चुल्हावली रेलवे स्टेशन के निकट हुआ। काफी प्रयासों के बाद भी मृत युवक के‌ शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवाया है। जीआरपी टूंडला पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 26 वर्ष के आसपास है। वह ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था। चुल्हावली रेलवे स्टेशन यार्ड के समीप अचानक वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा जब इसकी जानकारी दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...