फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: पुलिस का नाम आते ही लोगों के जेहन में तरह-तरह के विचार उठते हैं लेकिन विभाग में कई ऐसे भी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी है जो अपने कार्यों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार सुबह उस समय देखने को मिला एक चौकी इंचार्ज एक्सीडेंट में घायल घोड़े की मदद को खुद आगे आए। थाना उत्तर क्षेत्र के तहत ककरऊ कोठी चौकी इंचार्ज अंकित कुमार को जानकारी मिली थी बाईपास मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से घायल घोड़ा बुरी तरह तड़प रहा है। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज अपने सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद पार्षद नरेश शर्मा नीटू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पशु विभाग के चिकित्सक को दी। घायल घोड़े को वाहन से पशु अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...