फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में घायल कांवड़िया युवती को समय पर इलाज न मिलने के गंभीर आरोप परिवार ने लगाए हैं। युवती कांवड़ लेकर लौट रही थी और रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गई। सिर में चोट लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां इलाज को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजन अपने हाथों से स्ट्रेचर पर लेकर अंदर गए। चिकित्साकर्मियों ने आगरा ले जाने की बात कही गई। इसके बाद परिजन घायल युवती को हाथों में ही लटकाकर ई-रिक्शा से निजी अस्पताल लेकर चले गए। युवती के भाई संदीप का आरोप है कि उसकी बहन के सिर में चोट लगी है, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Hathras News: लुटसान के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, दो कांवड़िए घायल यह भी पढ़ें- Fir...