Firozabad News: घर से बर्तन चोरी करने वाले को दबोचा
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने 7 अगस्त को घर की छत पर रखी बर्तन की बोरियों की चोरी के मामले में भूड़ा नहर पुल के पास से एक चोर को दबोच लिया। उसके पास से 66 स्टील, 30 पीतल के बर्तन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पंकज सारस्वत पुत्र राम प्रकाश सारस्वत निवासी दास कम्पाउन्ड गिहार कॉलोनी के घर से 7 अगस्त चोर ने छत पर दो बोरी में रखे पीतल, कांसे, स्टील के बर्तनों को चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस से तभी से चोर की तलाश में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने भूड़ा नहर पुल से रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड, नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम लकी पुत्र नरेश कुमार निवासी गिहार कॉलोनी बताया। उसको पुलिस ने जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.