फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: बुधवार शाम घर से बुलट सही कराने के लिए निकले सिपाही का शव देर रात रसूलपुर थाना क्षेत्र में खंजापुर पुल के नीचे रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। रेलवे कंट्रोल रूम की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हो सकी। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजन ने बताया कि वह घर से ई-रिक्शा पर बुलेट रखकर आसफाबाद पर बनवाने के लिए निकले थे। रात भर पत्नी फोन करती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। थाना मटसेना के गांव जलालपुर निवासी 31 वर्षीय उमा शंकर भारती पुत्र रामरतन वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। यह भी पढ़ें- सिपाही सुसाइड में नया मोड़, एसओ और 2 सिपाहियों की वजह से जान दे रहा, सुधीर का ऑडियो वायरल वर्तमान में उनकी तैनाती लखीमपुर खी...