फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर घर से गायब बालक और बालिका को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया। कौशल्या नगर निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि चार वर्षीय दो बच्चे रिहान और गौरी घर के बाहर खेलते समय गायब हो गए हैं। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और उत्तर थाना प्रभारी रवि त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास घरों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिए। सीओ सिटी ने बताया कि दो बच्चे गायब हो गए थे। उन्हें बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...