Firozabad News: घर में घुस लाखों के आभूषण एवं नकदी चोरी
फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गंगाह भदान में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण, नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। योगेन्द्र पुत्र प्रयाग सिंह निवासी नगला गंगाह भदान थाना नगला खंगर का पूरा परिवार 30 जुलाई की रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। घर के नीचे हिस्से में कोई नहीं था। रात में अचानक से बारिश शुरू हुई तो पूरा परिवार छत से नीचे आया तो कमरो में रखा सामान अस्त व्यस्त हालत में पड़ा हुआ था।कमरों में रखे बक्से एवं अलमारी खुली पड़ी थी। चोर घर से चार सोने की चुड़ी, सोने की एक सिर की बेंदी, एक लेडीज अंगूठी, अस्सी हजार रुपये चोरी कर ले जा चुके थे। चोरी की जानकारी होते ही गांव में अफरा तफरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.