Firozabad News: घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बलालपुर में खाना पकाते समय महिला पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। नीलम देवी पत्नी राजपाल निवासी बलालपुर थाना नसीरपुर 19 जुलाई को अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान विशाल पुत्र बड़े यादव, राहुल यादव पुत्र सोवरन सिंह, सरिता पत्नी बचम सिंह ने आकर अचानक से उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडे से जमकर मारपीट कर दी। महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.