फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- Firozabad News: जसराना में घर में घुसकर महिला के साथ गाली गलौज करने एवं विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार किया। ब्रजेश पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम नगला शादी थाना जसराना के ​खिलाफ आबू अतुर्रा निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया था कि युवक घर में घुस आया और अकारण ही गालियां देने लगा। महिला द्वारा विरोध करने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी युवक को पकडने के लिए पुलिस ने मुखबिर लगाए तो युवक बीती रात्रि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया युवक को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...