Firozabad News: घर में घुसकर बोला हमला, पिता-पुत्र को पीटा
फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: थाना सिरसागंज क्षेत्र में दबंगों ने मामूली बात पर घर में हमला बोल दिया। पिता-पुत्र सहित अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। मौके पर डायल 112 के पहुंचने से पहले दबंग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सिरसागंज के धातरी निवासी अरविंद कुमार अपने परिजनों के साथ घर पर था। उसका बेटा धर्मवीर दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव के ही रामवीर का लड़का पवन आया तथा गाली देते हुए कहने लगा कि तू बड़ा नेता बनता है। गाली देने का विरोध करने पर पवन एवं उसके साथ रामवीर, आशाराम, रेशमा ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमलावर घर में घुस आए तथा अरविंद के साथ साथ उसके बेटे धर्मवीर एवं पिता मंशाराम को जमीन पर गिरा कर मारा-पीटा। रामवीर ने मंशाराम के सिर में लोहे की रोड से प्रहार किया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.