फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर में बुधवार दोपहर घर की लिपाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव निवासी 50 वर्षीय गीता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह बुधवार दोपहर घर की लिपाई कर रही थी। वह पंखा हटाने लगी। उसी दौरान पंखा उसके ऊपर गिरने से करंट आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उस समय घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...