फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: एका, एका नगर पंचायत की गौशाला में अव्यवस्था की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। गायों में कीड़े पड़ने की शिकायत भी है। दो मृत गायों का अंतिम संस्कार बुधवार को कराया। पूरा मामला एका नगर की कान्हा गौशाला से संबंधित है। कान्हा गौशाला में गंदगी, व्यवस्थित रूप से गायों को चारा न मिलने और मृत गोवंश का अंतिम संस्कार न कराए जाने की शिकायत गौ सेवक पदाधिकारियों ने प्रशासन से की है। गौ सेवकों ने शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सीवीओ के आदेश पर गौशाला का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एका डॉ. शौर्य कुमार और नगर पंचायत अधिकारी योगेंद्र कटियार ने गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में सफाई कराई। दो मृत गायों का अंतिम संस्कार कराया। गौ सेवक प्रमुख वीर अभिमन्यु उर्फ संगम, अमरदीप ने ब...