फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उधारी के रूपये लेने के लिए जा रहे बाइक सवार फोटो ग्राफर की हाईवे पर गोवंशी को बचाते समय ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। नगला अनूप निवासी 30 वर्षीय कालू पुत्र दौजीराम शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी करने का काम करता था। वह मंगलवार रात दिहुली उधारी के रुपये लेने के लिए जा रहा था। उसी दौरान शेरपुर के निकट हाईवे पर अचानक गौवंशी आ गया। गौवंशी को बचाते समय पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...