फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: गौतमबुद्ध नगर की एक युवती को फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। एक साल तक गौतमबुद्ध नगर में युवती को किराए के मकान में रखा और उसे शादी का झांसा देता रहा। युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने कहा कि वह शादी नहीं करेगा। युवती ने गौतमबुद्धनगर से आकर रसूलपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की आगे की विवेचना गौतमबुद्ध नगर ट्रांसफर की है। गौतमबुद्ध नगर के छजारसी सेक्टर निवासी युवती ने थाना रसूलपुर में आकर पुलिस को बताया कि नीरज कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी गली नम्बर दो हनुमान मन्दिर आसफाबाद थाना रसूलपुर ने उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिस को बताया कि आरोपी गौतमबुद्ध नगर की एक फैक्ट्री में काम करता था और वही पर उसकी मुलाक...