Firozabad News: गोवंश भगा रहे किसान को दबंगों ने पीटा
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में अपने खेत से आवारा गोवंश को भगाने जा रहे एक किसान से दो लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमपाल सिंह पुत्र रामनाथ सिह निवासी मोहीनीपुर अपने खेत पर आवारा गोवंश को भगाने के लिए जा रहा था। दुलारे होटल के पास एटा रोड पर विजय निवासी सीओ ऑफिस के पास, सुधीर पुत्र बाबूराम निवासी मोहिनीपुर ने किसान के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने कि धमकी दी। किसान की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.