फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: नेचुरल गैस पर एक ही बार में की गई 5.67 रुपए प्रति घन मीटर की रेट बढ़ोतरी की आंच से सुहाग नगरी का कांच चटकने लगा है। गैस पर की गई इस भारी मूल्य वृद्धि से शहर के उद्योग जगत में हड़कंप मच गया।

कांच उद्योग पर बढ़ गया हर रोज लाखों का आर्थिक बोझ शहर के चूड़ी एवं कांच उद्यमी दिन भर उद्योग की मुश्किलें दूर करने के उपायों पर मंथन करते रहे। नगर के उद्यमियों को अब यह चिंता सता रही है कि नेचुरल गैस की कीमत में की गई 5.67 रुपए प्रति घन मीटर की रेट बढ़ोतरी से कांच उद्योग पर पड़ जाएगा लाखों रुपए प्रतिदिन का आर्थिक भार पड़ेगा। बताते चलें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे गतिरोध के बीच क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा होने पर नेचुरल गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस कंपनी ने नेचुरल गैस पर 5.67 रुपए प्रति घन मीटर...