फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: गुरुग्राम में ओला में काम करने वाले गुलामई निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात साथी कर्मचारी शव लेकर घर पहुंचे। सूचना मिलने पर फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फरिहा के गांव गुलामई निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामपाल पिछले चार माह से गुरुग्राम में रहकर ओला में काम करता था। जहां रविवार को सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथी कर्मचारियों ने उसे एक निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ समय बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मचारी देर रात उसका शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी नौ माह पूर्व शादी हुई थी। परिजनों के साथ उसकी गर्भवती पत्नी सबनम का रो-रोकर बुरा ...