Firozabad News: गुड़गांव में टैक्सी चला रहे बझेरा के युवक की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: मक्खनपुर, गुड़गांव हरियाणा में मक्खनपुर के बझेरा के एक युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं गांव में भी इस हादसे से युवक की मौत से गमगीन माहौल है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी 22 वर्षीय शिव चौहान गुड़गांव में रहकर टैक्सी चलाता है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे वह टैक्सी चला रहा था। इस दौरान ई रिक्शा पर लगे सरिया के बंडल से टैक्सी टकरा गई तथा इसमें शिव चौहान की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर परिजन गुड़गांव पहुंचे तो हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शनिवार को पोस्टमार्ट के बाद शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां पर अंतिम संस्कार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.