Firozabad News: गाली देने की शिकायत करने पहुंची महिला पर किया फायर
फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गाली देने की शिकायत करने के लिए पहुंची महिला पर दबंग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। महिला गोली लगने से बाल-बाल बच गई। परशुराम कॉलोनी निवासी लल्ला उर्फ चंद्रमोली पुत्र रमेश शर्मा के पुत्र कार्तिक ने प्रमिला शर्मा पत्नी श्री चंद्र शर्मा के पुत्र शशांक के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज कर दी थी। आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों को शांत करा दिया था। शशांक ने घर जाकर परिजनों को मामले के बारे में जानकारी दी। गुरुवार दोपहर उसकी मां प्रमिला शिकायत करने के लिए उसके घर पर पहुंची तो लल्ला उर्फ चंद्रमोली विवाद करने लगा। इस बीच लल्ला कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लिया और महिला के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.