फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र में रविवार को पैर फिसलने से गहरे तालाब में डूबने से पशु पालक की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। नगला लेखराज निवासी 35 वर्षीय पशु पालक वीरभान पुत्र करन सिंह रविवार को गाय और भैंस चराने के लिए बामई गया था। गाय-भैंस खेत किनारे गहरे तालाब किनारे पहुंच गई। उसकी एक भैंस तालाब में चली गई। वह भैंस को बाहर निकालने लगा। उसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। यह देखकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मोत हो चुकी थी। हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए म...