Firozabad News: गर्भवती विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह आठ माह की गर्भवती विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी 22 वर्षीय साइना पुत्री आमीन की नौ माह पूर्व रामगढ़ के अब्बास नगर निवासी अख्तर के साथ हुई थी। अख्तर बेलदारी का काम करता है। साइना आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार सुबह अख्तर काम करने के लिए चला गया। घर पर साइना और उसकी सास रेशमा बेगम थी। सुबह सात बजे साइना को खांसी के साथ घबराहट होने लगी। आनन-फानन में सास उसे मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची।महिला चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, उसी दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.