फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: विशेष रोजगार सृजन दिवस पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने भी गांव में पहुंच कर कार्य का जायजा लिया। ग्राम पंचायत गढ़ी जाफर विशेष रोजगार सृजन दिवस के अवसर पर संपन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन एवं वीबी जीरामजी के तहत ग्रामीण भारत के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। डीएम ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक में अभियान समन्वित रूप से चल रहा है, ताकि देहात एवं शहरी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ मिल सके। वीबी जीरामजी के तहत जिले के कुल 33840 श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने लक्ष्य है। अभियान के तहत ग्रामीणों को साल में सौ से 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जा रही...