Firozabad News: खड़ी बस में आटो ने मारी टक्कर, सात घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: टूंडला नगर के हाई-वे पर सीएचसी के सामने एक आटो ने सामने खड़ी बस में टक्कर मार दी। जिससे आटो में सवार सात लोग घायल हो गये। एक आटो जो फिरोजाबाद की ओर से आ रहा था जैसे ही वह सीएचसी के सामने आया वैसे ही एक बस से टकरा गया। जिससे उसमें बैठे वकील पुत्र कल्लू निवासी जाखई थाना नारखी, आसमा पत्नी वकील, बबली पत्नी शमशाद निवासी हिम्मतपुर, मदीना पत्नी अनवार निवासी लाटूमई शिकोहाबाद,परवीन पत्नी सलीम निवासी लाटूमई शिकोहाबाद, सलमा पत्नी अकील खान निवासी लाटूमई शिकोहाबाद,रेशमा पत्नी शमशाद निवासी हिम्मतपुर पचोखरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.